Nature Nature

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें, पढें एकसाथ

Nature

18 वर्षीय युवक ने लगाया फांसी का फंदा।
समाचार गढ़। खाजूवाला थाना क्षेत्र में 18 साल के एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई 22 वर्षीय विक्रमसिंह पुत्र बलजीतसिंह निवासी तावणियां कॉलोनी खाजूवाला ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई आकाशदीप ने कमरे में चूनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई मोनूसिंह को दी है।

कार खरीददार ने ना रूपए दिए ना कार लौटाई, धोखाधड़ी का मामला दर्ज।
समाचार गढ़। जिले के सदर थाने में रामनिवास पुत्र पतराम ब्राह्मण निवासी अमरपुरा, पूगल ने जाकिर हुसैन पुत्र अतुखां निवासी 10सीडब्ल्यूबी चारणवाला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी मारूति सिवफ्ट उसने 16 अक्टूबर 2024 को आरोपी को 7 लाख 680 रूपए में बेचने का करार किया। आरोपी ने 18 हजार रूपए इकरारनामा के समय अदा कर दिए थे व शेष राशि अभी तक नहीं दी है और ना ही गाड़ी वापिस कर रहा है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार कर रहें है।

रूपए लेकर ईकरारनामा करवाया, भूमि बेच दी किसी और को, धोखाधड़ी में मामला दर्ज।
समाचार गढ़। बीकानेर के सदर थाने में मनीष पुत्र गजेसिंह निवासी कैथल हरियाणा ने बीकानेर निवासी उम्मेदाराम सोनी पुत्र मघाराम सोनी, विशाल सिंह पुत्र रूपसिंह निवासी हंदा, जोगेन्दरसिंह पुत्र रूपसिंह निवासी बख्तारसिंह का बास हंदा, के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने जमीन का इकरारनामा करवा देने की बात पर उससे 10 लाख रूपए लिए और कृषि भूमि किसी अन्य के नाम पंजीबद्ध करवा दिया। आरोपियों ने उसके रूपए भी लौटाने से मना कर दिया। पुलिस एएसआई मदनलाल मामले की जांच कर रहें है।

पेट्रोल, तलवार व सरिया लेकर घुसे दुकान में, मचाया आंतक।
समाचार गढ़। मुक्ताप्रसाद द नगर थाने में रूघनाथ माली पुत्र डालाराम माली निवासी रामपुरा बस्ती में ने इसी बस्ती के राजकुमार, पूनमचंद उर्फ बंटी, शिव सैन, साहिल जैदी, अजय सोलंकी, बाबा जामसर, अर्जुन माली के खिलाफ गंभीर आरोपों में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर पेट्रोल की बोतल, तलवार व सरिया लेकर उसकी कबाड़ी की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान पर काम करने वाले मजदूरों के साथ मारपीट की जातिसूचक गालियां निकाली और जानमाल के नुकसान कर आग लगा देने की धमकियां दी। पुलिस ने मामले की जांच सीओ सुखदेव सिंह को दी है।
मारपीट व तोड़फोड़ कर धमकाने के आरोप में मामला दर्ज।
समाचार गढ़।बज्जू थाने में हीराई की ढाणी निवासी नखतसिंह पुत्र ईश्वरसिंह राजपूत ने अर्जुनसिंह, दुरजनसिंह, महावीरसिंह, भवानीसिंह, किशनसिंह निवासी पेथड़ा की ढाणी, मनोहरसिंह, राजूसिंह निवासी हराई की ढाणी के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने विक्रम सोलर प्लांट में सिक्योरिटी का ठेका लेने एवं धमकाने के इरादे से बोलेरो कैंपर की गाड़ी तोड़ फोड़ की व 85 हजार गाड़ी से निकाल कर ले गए। मामले की जांच एसआई सोमदास करेंगे।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights