Nature Nature

अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग तेज: CM आवास की ओर मार्च की तैयारी, चंडीगढ़ में हाई अलर्ट

Nature

समाचार-गढ़ 29 जुलाई 2026।

पंजाब में एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता और कार्यकर्ता सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च की तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अंब साहिब गुरुद्वारा में एकत्र हुए।

प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीएम आवास की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और एंटी-रायट गियर से लैस पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और उनके साथियों को जेल से रिहा किया जाए। इसके अलावा, संगठन ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में लंबे समय से जेल में बंद कुछ सिख कैदियों की रिहाई की भी मांग उठाई है।

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी से पहले वह कई राज्यों में करीब 36 दिनों तक फरार रहे थे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खडूर साहिब सीट से जीत दर्ज की थी। सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए उन्हें चार दिन की पैरोल भी दी गई थी।

अमृतपाल सिंह ने अपनी हिरासत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन शीर्ष अदालत ने उन्हें पहले संबंधित हाई कोर्ट जाने की सलाह दी थी। बाद में हाई कोर्ट ने भी उनकी याचिका खारिज कर दी।

फिलहाल, प्रदर्शन को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

  • Related Posts

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। जयपुर में जोबनेर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया (25) की बुधवार रात हत्या कर दी गई। हमलावर हिस्ट्रीशीटर का मर्डर करने के लिए 7 साल…

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    समाचार गढ़ 12 नवंबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य मुकाबला अब आसमान में एक नए मोर्चे पर पहुंचता दिख रहा है। पाकिस्तान की ओर से चीन के Z-10ME…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    रसगुल्ला समझकर मुंह में रखा, चबाते ही हुआ धमाका; दोस्त ने दिया मौत का खौफनाक तोहफा!

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    भारत की हिमालय रेल लाइन से चीन को मिलेगी कड़ी चुनौती? 489 KM का प्रोजेक्ट, 270 KM सुरंगों से गुजरेगा ट्रैक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    किश्तवाड़ में दो लापता SPO के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस हथियार गायब; आतंकी हमले का शक

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights