Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 की समस्या पर त्वरित कार्रवाई की मांग, चौरड़िया ने लिखा पत्र

Nature

समाचार गढ़, 5 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। लोक समाज समिति के महासचिव तुलसीराम चौरड़िया ने केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री दिल्ली, अर्जुन राम मेघवाल, रेलवे महाप्रबंधक उत्तर-पश्चिम रेलवे जयपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर के मंडल रेल प्रबंधक को एक पत्र लिखते हुए श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 का लेवल काफी नीचा है, जो यात्रियों के चढ़ने-उतरने में भारी परेशानी का कारण बनता है। पत्र में कहा गया है कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 का 600 मीटर लंबा हिस्सा केवल 400 मीटर तक ही “मीडियम लेवल” का बनाया गया है, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 2 पूरा “हाई लेवल” का है। तुलसीराम चौरड़िया ने मांग की है कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बचे हुए हिस्से को “हाई लेवल” में परिवर्तित किया जाए ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 28 ट्रेनों का आवागमन होता है, लेकिन अधिकतर गाड़ियां प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ही रुकती हैं। प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने के कारण यात्री विशेष रूप से बुजुर्ग और दिव्यांग जन, ट्रेन में चढ़ने-उतरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। तुलसीराम चौरड़िया ने जनहित में इस समस्या के समाधान की मांग करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights