Nature Nature

शेरुणा में नई पंचायत समिति की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 21 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शेरुणा ग्राम पंचायत के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने आज शेरुणा पंचायत मुख्यालय पर नई पंचायत समिति के गठन की मांग को लेकर एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर को भेजे गए ज्ञापन की प्रति उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को सौंपी गई।

ज्ञापन में निवासियों ने बताया कि शेरुणा से श्रीडूंगरगढ़ की दूरी 28 किलोमीटर और जिला मुख्यालय बीकानेर की दूरी 40 किलोमीटर है। शेरुणा से उत्तर से दक्षिण तक सभी गांवों के लिए आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। शेरुणा ग्राम मुख्यालय पर पहले से ही पुलिस थाना, कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, पशुधन सहायक कार्यालय आदि सुविधाएं मौजूद हैं। ग्राम की आबादी लगभग 10,000 है और प्रस्तावित पंचायत समिति के लिए पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है। साथ ही, शेरुणा थाने के अंतर्गत आने वाली 25 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए यह स्थान हर दृष्टिकोण से सुविधाजनक और जनहित में रहेगा।

इसके बाद ग्रामीणजन विधायक ताराचंद सारस्वत से मिले और अपनी मांग को उनके समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल में मौजूद सदस्य:

भरतसिंह राठौड़ (एडवोकेट), पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेम भादू, रणवीर सिंह, पेमाराम गोदारा (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि), गजानंद सारस्वत, मूलाराम गोदारा, गौरीशंकर स्वामी, रतनलाल सारस्वत, चिमनाराम मेघवाल (वार्ड पंच), जगदीश साईं, गंगाराम भादू, भंवरलाल साईं, हनुमान सारस्वत, अमरचंद सारस्वत, लालाराम गोदारा और गोपाल भादू सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने मांग पर जोर देते हुए इसे शीघ्र पूरा करने की अपील की।

  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights