Nature Nature

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, दो बार किया नेशनल हाईवे जाम, मृतक का हुआ पोस्टमार्टम, मामला करवाया दर्ज

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ। सोमवार शाम हेमासर रोड पर हुई घटना में मृतक मुखराम सारण के भाई बजरंगलाल पुत्र रामेश्वरलाल जाट उम्र निवासी गांव बिग्गा ने थाने में मामला दर्ज करवाया। प्रार्थी बजरंगलाल ने पुलिस को बताया कि उसके भाई मुखराम को सोमवार दोपहर करीब 02.30 बजे कन्हैयालाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सारस्वत निवासी हेमासर ने श्रीडूंगरगढ बुलाया था। कन्हैयालाल व मुखराम दोनों साथ-साथ ही काम करते थे। कन्हैयालाल व मुखराम के मध्य आपसी लेन-देन को लेकर पूर्व से मनमुटाव चल रहा था। कन्हैयालाल केटीएम मोटरसाईकिल लेकर श्रीडूंगरगढ़ आया हुआ था। इधर मुखराम श्रीडूंगरगढ आकर ताल मैदान में जितेन्द्र सिंह पुत्र महावीर राजपुत निवासी सातलेरा व अन्य लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने लगा। सायं करीब 06.30 बजे कन्हैयालाल मोटरसाइकिल पर मुखराम को अपने साथ ले गया। उस समय पुनमचन्द्र पुत्र मुलाराम जाट निवासी जैतासर व मुनीराम पुत्र भंवरलाल जाट निवासी बाना ने उन्हें जाते हुए देखा। कन्हैयालाल मुखराम को लेकर सङक एनएच 11 पर स्थित होटल मेरामन पर रुक गया। वहां से मुखराम ने जितेन्द्र सिंह को मोबाईल से कॉल करके बुलाया कि मुझे होटल मेरामन पर आकर ले जाओ। थोड़ी देर में ही जितेन्द्र सिंह व उसके साथ महेश पुत्र जमनाप्रसाद सिखवाल निवासी श्रीडूंगरगढ़ मोटरसाइकिल से मेरामन होटल पर पहुंचे। इतने में कन्हैयालाल मुखराम को मोटरसाइकिल के पीछे बैठाकर हेमासर बस स्टैण्ड से हेमासर जाने वाले सड़क की तरफ ले गया। कन्हैयालाल व उसके साथ पूर्व से घात लगाये हुए व्यक्तियों ने मुखराम को षडयन्त्रपूर्वक मोटरसाइकिल से नीचे उतारकर किसी अन्य वाहन से टक्कर मारकर अथवा हथियारों से सआशय हत्या कर दी। मुखराम के सर व हाथों पर गंभीर चोटों के निशान लगे हुए है तथा सर से खून बह रहा था। फिर राह चलते व्यक्तियों ने मुखराम को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उक्त घटना की सूचना मुझे मोबाईल से मिली तब हम सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला 302 और 34 में दर्ज करते हुए जांच सीआई बलबीर सिंह मील को सौंपी है।

नेशनल हाईवे 11 किया जाम- घटना के बाद पूरी रात बड़ी संख्या में युवक थाने के आगे मौजूद रहे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। ऐसे में पुलिस भी मामले के अनुसंधान में जुटी रही। आज सुबह मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे और गिरफ्तारी नहीं होने तक पोस्टमार्टम नहीं करने की बात कही ऐसे में जब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो युवाओं ने आक्रोश पूर्वक नेशनल हाईवे 11 को जाम कर दिया और उस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद एक बार के लिए हाईवे के जाम को हटा लिया गया लेकिन कुछ समय बाद फिर से जाम लगाया गया। पुलिस अधिकारी सीओ दिनेश कुमार, थाना अधिकारी अशोक विश्नोई व सेरूणा थानाधिकारी द्वारा काफी बार समझा के बाद जाम हटाया गया कई दौर की वार्ता के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए। मृतक मुखराम सारण के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 4 आरोपियों को राउंडअप कर रखा है और उनसे पूछताछ जारी है।

  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights