Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के मर्ज विद्यालयों को पुनः खोलने की उठी मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Nature

भौगोलिक परिस्थितियों एवं कृषि क्षेत्र के कारण नवीन विधालयो की आवश्यकता – सुशील सेरडिया

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़ 16 दिसम्बर 2024, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर हंसराज गोदारा के नेतृत्व में विधायक ताराचन्द सारस्वत से मिलकर श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के मर्ज किए गए विधालयो को पुनः खोलने का ज्ञापन दिया । इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील सेरडिया ने अवगत कराया कि इस क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों एवं कृषि क्षेत्र होने के कारण बच्चों को दूर दराज से विद्यालय आना पड़ता है । जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । ऐसी स्थितियों को देखते हुए मर्ज विधालयो को पुनः खोलने एवं आवश्यक स्थानों पर नवीन विद्यालय खोलने का सुझाव दिया । जिससे बच्चों एवं आमजन को सुविधा हो । सभाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय गुसाईंसर बड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुसाईंसर बड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हनुमान धोरा गुसाईंसर बड़ा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ऊपनी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आडसर, राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय लिखमादेसर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कितासर भटियान, राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय पूनरासर, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय आडसर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गणेशाराम की ढाणी राजेडु, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिजन मोहल्ला देराजसर, राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय मोमासर बास श्रीडूंगरगढ़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदरासर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेनिसर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिग्गाबास रामसरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय माणकरासर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंझासर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिध्दों का मोहल्ला पूनरासर को अन्य विद्यालयों में मर्ज किया गया था । इन विद्यालयों को शीघ्रता शीघ्र खोलने की मांग रखी । जिस पर विधायक ने मर्ज विधालयो को शीघ्र खुलवाने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में नरेन्द्र गोदारा, ओमप्रकाश बाना, राजेश शर्मा, किशन गुर्जर आदि सम्मिलित रहे ।

Related Posts

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights