Nature Nature

पाला पड़ने की संभावना के मद्देनजर किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Nature

समाचारगढ़ बीकानेर, 16 दिसंबर। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होने के अनुमान के मद्देनजर कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कैलाश बिश्नोई ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है इस के मद्देनजर सरसों, चना, गेहूं, उद्यनिकी सब्जियों व बगीचों में पाले से नुकसान हो सकता हैं। सर्दी के मौसम में जिस दिन दोपहर के पहले ठंडी हवा चल रही हो व हवा का तापमान अत्यंत कम होने लग जाए एवं दोपहर बाद अचानक हवा चलना बंद हो जाए तब पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है, जिससे पौधे की पत्तियां, कोंपले, फूल, फल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
कृषि अधिकारी उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि किसान रबी फसलों, सब्जियों व बगीचों को पाले से बचाने हेतु फसल पर पाला पड़ने की संभावना दिखाई देते ही 0.1 प्रतिशत व्यापरिक गंधक के तेजाब का छिड़काव कर सकते हैं।
रबी फसलों को पाले से बचाव हेतु थायोसेलिसिलिक अम्ल 100 पीपीएम (0.1एमएल/ली.) अथवा थायोयूरिया 500 पीपीएम (0.5 ग्राम/ली.) अथवा घुलनशील गंधक 0.2 प्रतिशत (2ग्राम/ली.) पानी के घोल का छिड़काव करें। यदि पाला लगातार पड़ रहा हो तो 15 दिन में पुनः छिड़काव करें।
पाला पड़ने की आशंका को देखते हुए फसलों में हल्की सिंचाई की सलाह दी गई है जिससे जमीन का तापमान एकदम से कम नहीं हो।
नवस्थापित फलदार बगीचों में पौधों को पाले से बचाने हेतु टाट, बोरी या घासफूस आदि से ढ़ककर या टाटी बनाकर सुरक्षा करें। इन उपायों को अपनाकर किसान अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचा सकते हैं।

Related Posts

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights