Nature Nature

मूंग–मूंगफली की सरकारी खरीद शुरू करवाने व किसानों का पंजीयन खोलने की मांग, अखिल भारतीय किसान सभा ने जिला कलेक्टर को सौंप ज्ञापन

Nature

मूंग–मूंगफली की सरकारी खरीद शुरू करवाने व किसानों का पंजीयन खोलने की मांग
अखिल भारतीय किसान सभा ने जिला कलेक्टर को सौंप ज्ञापन

समाचार गढ़, 10 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी बीकानेर ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मूंग और मूंगफली की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद तत्काल शुरू की जाए। किसान सभा अध्यक्ष और पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया तथा जिला महामंत्री जेठाराम लाखूसर ने बताया कि इस बार खरीफ की फसलों के बाजार भावों में भारी मंदी है, जिसके कारण किसान गंभीर आर्थिक संकट में हैं।
उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और पंजीयन पोर्टल बंद होने से किसान परेशान हैं। किसान सभा ने मांग की कि पंजीयन से वंचित किसानों के लिए पोर्टल फिर से खोला जाए, समर्थन मूल्य पर खरीद की तिथि घोषित कर तुरंत खरीद शुरू की जाए, सरकार द्वारा खरीद प्रक्रिया में शर्तें लागू कर किसानों को भयभीत करना बंद किया जाए, बाजार में मंदी को देखते हुए समर्थन मूल्य खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए, पिछले वर्ष खरीदी गई मूंगफली को सीजन में कम दाम पर बेचना बंद किया जाए, खरीद पर बिजली बिल व पानी की अनिवार्यता समाप्त की जाए और नापासर खरीद केंद्र तुरंत चालू किया जाए। किसान सभा ने स्पष्ट किया कि यदि समय पर खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो जिले में आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights