Nature Nature

भाजपा श्रीडूंगरगढ़ मंडल में “मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026” पर कार्यशाला आयोजित

Nature

भाजपा श्रीडूंगरगढ़ मंडल में “मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान 2026” पर कार्यशाला आयोजित

समाचार गढ़, 10 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल द्वारा “मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026” को लेकर रविवार शाम एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत, शहर के सभी पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा मंडल कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक सारस्वत ने कहा कि “मतदाता सूची का यह पुनरीक्षण अभियान भाजपा संगठन की रीढ़ है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर 100% मतदाता सूची सत्यापन का संकल्प लेना चाहिए।” मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने बताया कि यह अभियान बूथ स्तर पर पूर्ण पारदर्शिता और संगठनात्मक समन्वय से चलाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे “हर नए मतदाता को जोड़ें, किसी योग्य नागरिक का नाम न छूटे” — इस लक्ष्य को लेकर कार्य करें। कार्यशाला में बूथवार जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं तथा अभियान की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में “मेरा बूथ – सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय, AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’ समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार सीमा सुरक्षा को पूरी…

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर, AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। देश की राजधानी दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    राष्ट्रीय. AI और एंटी-ड्रोन सिस्टम से लैस होंगी भारत की ‘स्मार्ट बॉर्डर’

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    हैल्थकेयर. AIIMS दिल्ली में सर्जरी के लिए लंबा इंतजार, RTI में खुलासा; ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन के लिए ढाई साल तक की वेटिंग

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights