Nature Nature

11 मार्च सोमवार को सेवा संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शन, स्कूल शिक्षा परिवार का समर्थन

Nature

11 मार्च सोमवार को सेवा संगठन के नेतृत्व में प्रदर्शन, स्कूल शिक्षा परिवार का समर्थन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। गैर सरकारी स्कूलों के समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान हेतु पिछले दो सप्ताह से निजी स्कूल संचालक लगातार के शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं ब्लॉक मुख्यालय पर राज्य स्तरीय संगठनों एवं स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्वतंत्र रूप से गैर सरकारी स्कूल संचालकों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम एवं कलेक्टर को मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री शासन शिक्षा सचिव एवं शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजे गए। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गैर सरकारी स्कूल संचालकों द्वारा गत 3 मार्च को श्री डूंगरगढ़ एसडीएम व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया था। लेकिन शिक्षा प्रशासन एवं सरकार दोनों ही ने इसके प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। इसलिए गैर सरकारी स्कूलों से संबंधित समस्याओं की ओर सरकार विभाग का ध्यान आकर्षित करने एवं समस्याओं का समाधान करवाने के लिए 11 मार्च 2024 सोमवार को 11:00 बजे स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के बैनर तले शिक्षा निदेशालय के सामने प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का समर्थन स्कूल शिक्षा परिवार के श्री डूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद स्वामी ने समर्थन करते कहा है कि समान समस्याओं के समाधान हेतु हम सब गैर सरकारी स्कूल संचालक कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए श्री डूंगरगढ़ परिक्षेत्र के सभी गैर सरकारी स्कूल संचालक सोमवार को एक दिन का स्वेच्छिक अवकाश रखकर शिक्षा निदेशालय के सामने पहुंच कर गैर सरकारी स्कूलों कि समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे।

Related Posts

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights