Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से अहमदाबाद जाएंगे श्रद्धालु, आचार्य महाश्रमण के करेंगे दर्शनभामाशाह भीखमचंद-सुशीला पुगलिया के सौजन्य से तेरापंथ समाज की गुरु दर्शन यात्रा

Nature

समाचार गढ़ 2 जुलाई 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ से जैन समाज के श्रद्धालुओं का एक दल आगामी 19 सितंबर को जैन धर्मगुरु आचार्य महाश्रमण के दर्शन हेतु अहमदाबाद के लिए रवाना होगा। यह जानकारी श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने दी।

उन्होंने बताया कि यह गुरु दर्शन यात्रा भामाशाह भीखमचंद एवं सुशीला पुगलिया के आर्थिक सौजन्य से आयोजित की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है और इच्छुक श्रद्धालु अपने पहचान पत्र की प्रति और मात्र ₹1100/- की राशि जमा करवाकर 10 जुलाई तक तोलाराम पुगलिया के पास पंजीकरण करवा सकते हैं।

गुरुचरणों में मिलेगा सेवा का अवसर
प्रदीप पुगलिया ने बताया कि यात्रा 19 सितंबर को शाम 5:21 बजे श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से एसी कोच द्वारा रवाना होगी और 21 सितंबर की रात्रि 9:35 बजे अहमदाबाद से वापसी होगी। इस दो दिवसीय यात्रा में जैन श्रद्धालु गुरुचरणों में सेवा, साधना व सुश्रुषा का लाभ प्राप्त करेंगे।

वृद्ध व असक्षम श्रद्धालुओं को विशेष प्राथमिकता
सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने बताया कि पूर्व में सूरत चातुर्मास के दौरान भी तेरापंथ सभा द्वारा इसी प्रकार की गुरुदर्शन यात्रा आयोजित की गई थी, जिसमें वृद्ध और अकेले यात्रा करने में असक्षम श्रावक-श्राविकाओं को विशेष रूप से शामिल किया गया था। इस बार भी समाज के ऐसे श्रद्धालुओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि वे अपने जीवन की संध्या में भी धर्म और गुरु के प्रति आस्था को जी सकें।

पुगलिया ने विश्वास जताया कि यह यात्रा न केवल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक लाभ का माध्यम बनेगी, बल्कि गुरुचरणों से जुड़कर उन्हें आत्मिक शांति और संतोष का भी अनुभव कराएगी।

Related Posts

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights