Nature Nature

दिव्यांग और बुजुर्ग घर बैठे ही डाल सकेंगे वोट

Nature

जयपुर। प्रदेश में पहली बार विधानसभा आम चुनावों में ‘होम वोटिंग’ की पहल की गई है। इसके अनुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाता घर बैठे मतदान कर सकेंगे। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पात्र 18.05 लाख मतदाताओं को विकल्प के तौर पर ये सुविधा मिल सकेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि समावेशी चुनाव की दिशा में आयोग ने यह नवाचार किया है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसकी पूरी जानकारी जुटाने के बाद सभी बूथों पर यह सुविधा लागू की जाएगी। इससे मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंच पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिल सकेगी। 

योग्य मतदाता को अधिसूचना जारी होने के 5 दिन के अंदर ही देना होगा फॉर्म

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि यह सुविधा विकल्प के रूप में है। योग्य मतदाता यदि इस सुविधा का चयन करना चाहते हैं तो उन्हें चुनाव अधिसूचना जारी होने के 5 दिन के अंतराल में बीएलओ की ओर से दिए गए 12-डी फॉर्म को भरकर देना होगा।

गुप्ता ने बताया कि होम वोटिंग का विकल्प चयन करने वाले इन मतदाताओं की सूची निर्वाचक अधिकारी द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए गठित मतदान दल इन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के 12 लाख 13 हजार 817 मतदाता एवं विशेष योग्यजन के रूप में 5 लाख 95 हजार मतदाता पंजीकृ त हैं।

चुनाव तैयारी की समीक्षा बैठक लेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कु मार के नेतृत्व में फुल कमीशन इस महीने राजधानी आएगा, जो 29, 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव तैयारी की समीक्षा बैठक लेंगें। इसमें चुनाव आयुक्त अनुप चंद्र पांडे और अरुण गोयल के साथ वरिष्ठ उपयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नीतेश कुमार व्यास के अलावा उपायुक्त अजय भादू, हृदयेश कुमार और मनोज कुमार साहू आएंगे। इसके अलावा डीजी मीडिया बी. नारायण, निदेशक पंकज श्रीवास्तव और संतोष अजमेरा के अलावा संयुक्त सचिव अनुज चांडक, सचिव अश्वनी कुमार के अलावा अंडर सेक्रेटरी चंद्र प्रकाश सहित अन्य अधिकारी भी आएंगे।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights