Nature Nature

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Nature

समाचारगढ़ बीकानेर, 8 दिसंबर। उपराष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के तहत रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथों पर बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की 2 बूँदें पिलाई गई।
अभियान का जिला स्तरीय उद्घाटन एसडीएम जिला अस्पताल के पोलियो बूथ पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि द्वारा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया गया। उन्होंने देश के सुरक्षित और मजबूत भविष्य के लिए शत-प्रतिशत नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का आह्वान किया। साथ ही सभी सहयोगी संस्थाओं से सक्रिय योगदान की अपील की। उन्होंने जिले का एक भी बच्चा दवा से वंचित न रहे इसके लिए पुख्ता प्रबंध तथा मॉनिटरिंग के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष, अभियान के नोडल अधिकारी आरसीएचओ डॉ मुकेश जनागल, दुर्गा शंकर व्यास, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी सहित रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई।
सीएमएचओ डॉ.गुप्ता ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले भर के शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 1,662 बूथ बनाए गए हैं। जहां 6,000 वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं। ताकि आमजन को घर के नजदीक ही दवा पिलाने की सुविधा मिल सके। भारत 2014 में ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है लेकिन पड़ोसी देशों में अब भी वायरस मौजूद है, ऐसे में हर बार पोलियो खुराक देनी आवश्यक है। डॉ मुकेश जनागल ने बताया कि एक भी बच्चा ना छूटे इसके लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे 59 ट्रांजिट बूथ व 67 मोबाइल दल भी बनाए गए हैं। इस साल 0 से 5 वर्ष तक के 4,21,602 बच्चों को पोलियो खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसे शत प्रतिशत हासिल किया जाएगा।
रोटरी क्लब रॉयल्स ने निभाई सक्रिय भूमिका
उद्घाटन कार्यक्रम में नौनिहालों हेतु टीम रॉयल्स द्वारा सेल्फी स्टैंड, बिस्किट, चॉकलेट्स, बैलून आदि की व्यवस्था की गई। रोटरी अंतराष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट के सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ मनोज कुड़ी, अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सचिव सुनील चमड़िया, प्रकल्प संयोजक डॉ सी एस मोदी, जगदीप ऑबेरॉय, राजेश खत्री, विनोद माली, विनय थानवी आदि ने बच्चों को पोलियोरोधी वैक्सीन पिलाई।

Related Posts

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights