Nature Nature

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन संपन्न, विधायकों ने प्रबोधकों की मांगों के समाधान का दिया आश्वासन

Nature

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का जिला शैक्षिक सम्मेलन संपन्न, विधायकों ने प्रबोधकों की मांगों के समाधान का दिया आश्वासन

समाचार गढ़, बीकानेर, 25 अक्टूबर 2024। स्थानीय बीदासर हाऊस में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ का एक दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह शेखावत ने बताया कि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में श्रीडूंगरगढ़ विधायक तारा चंद सारस्वत और खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्मेलन में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और सांसद प्रतिनिधि रविशेखर मेघवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक तारा चंद सारस्वत ने प्रबोधकों की प्रमुख मांग पुरानी सेवा गणना को मुख्यमंत्री स्तर पर हल कराने और सम्मानजनक डीपीसी की वकालत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रबोधक वर्ग के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि प्रबोधकों ने कठिन परिस्थितियों में भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई, जहां केवल पेड़-पौधों और झोपड़ियों में कक्षाएं चलती थीं। उन्होंने वादा किया कि प्रबोधकों के लंबित मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाकर समाधान का प्रयास करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा और सहायक निदेशक भंवरलाल शर्मा ने प्रबोधकों की मांगों को निदेशक स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में 14 सेवानिवृत्त प्रबोधकों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भवोर सिंह इंदा, भामाशाह प्रताप सिंह राठौड़, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकरलाल सोनी, विधि मंत्री अविनाश व्यास, भगवाना राम मारू, शंकरलाल मारू, दलीप सिट, विधान सिंह, रत्ना विश्नोई, मंजू यादव, और गौरीशंकर भार्गव ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र आचार्य ने किया।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights