Nature Nature

बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी की श्रीकरणी हैरिटेज में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

Nature

बीकानेर देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से आज श्रीडूंगरगढ के श्रीकरणी हैरिटेज में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम आयोजक कांग्रेस नेता एवम पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ये कार्यक्रम रखा गया है, अखिल भारतीय कांग्रेस के अभी हाल ही में उदयपुर में हुए नव संकल्प चिंतन शिविर में पारित प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
इन प्रस्तावों को आमजन तक ले जाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए ये आयोजन रखा गया है।
शिविर का विधिवत शुभारंभ जिलाध्यक्ष महेंद्र गहलोत एवम पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के द्वारा किया गया।
कांग्रेस नेता विमल भाटी ने कांग्रेस की रीति नीति अनुसार झंडारोहण करवाया और वन्देमातरम एवम राष्ट्रगान करवाया।
इस दौरान राजस्थान सरकार के उर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, राजस्थान केशकला बोर्ड अध्यक्ष एवम बीकानेर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र गहलोत, वंशावली संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष राम सिंह राव, राजस्थान भूदान बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्षण कड़वासरा, लूणकरणसर से पूर्व विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व गृह एवं परिवहन मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, बीकानेर से लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व ips एवं अंबेडकर पीठ, राजस्थान चेयरमैन मदन गोपाल मेघवाल, बीकानेर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव विमल भाटी, राजस्थान आई टी सेल के कॉर्डिनेटर विक्रम स्वामी, कांग्रेस नेता एवम पूर्व प्रधान केसराराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती सावित्री देवी गोदारा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू देवी पारख़, युवा कॉन्ग्रेस नेता शिव लाल गोदारा, दलित एक्टिविस्ट राजेंद्र मेघवाल बापेऊ, कॉन्ग्रेस नेत्री सुषमा बारुपाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी व्यास आदि ने कार्यशाला को संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने कांग्रेस की मजबूती के लिए आगे आकर कार्य करने एवम आमजन की सेवा करने पर जोर दिया।
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर 2023 में राज्य में कांग्रेस की सरकार लाने एवम 2024 में केंद्र की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन विजयराज सेवग ने किया।
इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवृतमान अध्यक्ष मूलाराम थोरी, राधेश्याम सारस्वत,नॉर्ंग चाहर, शिवप्रसाद नाई, पार्षद मनोज पारख, संदीप मारू, दाऊद अली, युनुस अली, राजेश मंडा,गोवर्धन खिलेरी, संदीप धनखड़, बीकानेर देहात उपाध्यक्ष नित्यानंद, डा मिर्जा हैदर बैग, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण रामावत, सत्यनारायण जाट, इलियास खा, दीनदयाल जाखड़, मनोज सुधार,सरपंच हेतराम जाखड़, ओमप्रकाश बाना, अमराराम गांधी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि टीमाराम मेघवाल, हरिराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Russian Oil Export: रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत पर पश्चिमी देशों की नजरें बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच भारतीय रिफाइनरियों से पश्चिमी…

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights