Nature Nature

संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से, जिला कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 3 फरवरी। संभाग स्तरीय आरोग्य मेला 8 से 11 फरवरी तक एमएम ग्राउंड में आयोजित होगा। जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक हुई।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि मेले के आयोजन से जुड़े सभी विभाग पूर्ण गंभीरता से कार्य करें और सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आरोग्य मेले का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके मद्देनजर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने मेले में प्रवेश, निकास, बैठक, स्टाल आवंटन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, योगाभ्यास, प्रदर्शनी सहित सभी व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रभुदयाल जाट ने बताया कि मेले में विभिन्न क्लीनिक लगाई जाएंगी। इनमें पंचकर्म चिकित्सा, क्षारसूत्र, अग्निकर्म, विभिन्न रोगों से संबंधित क्लीनिक, प्रातः कालीन योग सत्र, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा आदि की सुविधाएं दी जाएगी। क्षेत्रीय औषधीय पादप की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। आयुष विभाग से संबंधित सभी गतिविधियों व संपूर्ण जानकारियां विभिन्न पोस्टर फ्लेक्स माध्यम से प्रदर्शनी की जाएगी।रोगियों को विशेष औषधियों से निर्मित औषधि योग निःशुल्क दिए जाएंगे। स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम भी होगी।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights