Nature Nature

जनगणना के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने किया उद्घाटन

Nature

जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करें पूर्ण- श्री विश्राम मीणा, संभागीय आयुक्त*

जनगणना के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का संभागीय आयुक्त और कलेक्टर ने किया उद्घाटन

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

समाचार गढ़, बीकानेर, 19 फरवरी 2026। जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में किया। इस अवसर पर एडिश्नल डायरेक्टर डॉ नरेन्द्र कुमार थोरी, सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल खीचड़ भी उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि जनगणना-2027 से संबंधित सभी अधिकारी जनगणना कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें। इस बार जनगणना कार्य तकनीकी आधारित डिजिटल तरीके से की जा रही है। और इसकी मॉनिटरिंग भी आधुनिक तरीके से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर ही देश में नीतियां बनाई जाती है और विकास केे कार्य करवाए जाते हैं। लिहाजा जनगणना के आंकड़े पारदर्शी हों।

मीणा ने बताया कि देश में मौर्य काल से ही जनगणना की जा रही है। आधुनिक काल में देश में 1872 में जनगणना शुरू हुई। वर्ष 2027 की जनगणना देश की 16वीं जनगणना है। वहीं देश आजाद होने के बाद की यह 9 वीं जनगणना है। इससे पहले वर्ष 2011 में देश में जनगणना की गई। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सभी अधिकारियों को जनगणना की ट्रेनिंग अच्छे से लेने और कार्य को समय पर पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया।

सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मपाल खीचड़ ने बताया कि निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 से 20 फरवरी दो दिन एवं नियमित सहायकों का प्रशिक्षण 19 से 21 फरवरी तक तीन दिन तक हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित किया जा रहा है। खीचड़ ने बताया कि सहायक निदेशक कल्पेश गुप्ता एवं सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड सेकेण्ड अशोक गोदारा जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खीचड ने बताया कि प्रथम दिवस प्रशिक्षण में जिला जनगणना अधिकारी, उप जिला जनगणना अधिकारी, नगर निगम के जनगणना अधिकारी, जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी एवं नायब तहसीलदार तथा प्रत्येक चार्ज क्षेत्र से एक नियमित सहायक प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights