Nature Nature

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अब चालान की सूचना SMS, व्हाट्सएप और ई-मेल से सीधे वाहन स्वामी को

Nature

समाचार गढ़, 19 फरवरी 2026,बीकानेर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने वाहन स्वामियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब केन्द्रीय मोटर यान नियम 1989 के नियम 167 (1) एवं (2) के तहत बनाए गए चालानों की सूचना वाहन स्वामी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस, व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से सीधे प्राप्त होगी। इसके साथ ही वाहन पंजीयन से जुड़ी सभी सेवाओं में अद्यतन मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अब नए पंजीयन, पंजीयन नवीनीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण, पता परिवर्तन सहित अन्य सेवाओं के दौरान वाहन स्वामी को अपना अपडेटेड मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी वाहन पोर्टल पर दर्ज कराना होगा।

विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की चालान सूचना, प्रवर्तन कार्रवाई या अन्य सेवा संबंधी जानकारी समय पर संबंधित वाहन स्वामी तक पहुंचे। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या ने बताया कि यदि मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी अपडेट नहीं होगी तो चालान अथवा अन्य सूचना प्राप्त करने में कठिनाई आ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी वाहन स्वामी की होगी। इसलिए सभी वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने दस्तावेजों में दर्ज संपर्क विवरण की जांच कर आवश्यकतानुसार अपडेट करवा लें।

  • Related Posts

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    समाचार-गढ़ 15 अगस्त, 2026। चंडीगढ़: सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा के करीब 2,000 प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ स्थित लोकभवन की…

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    समाचार-गढ़ 15 अगस्त, 2026। जकार्ता: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। झटके इतने तेज थे कि कई इमारतें और घर क्षतिग्रस्त हो गए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, लेकिन खाने-पीने की चीजें महंगी: WPI 9.87% से घटकर 9.7

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”

    NALSAR विवाद पर CJI सूर्यकांत का BCI को जवाब: “यह छात्रों और मेरा मामला, बार काउंसिल दखल देने वाला कौन?”
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights