Nature Nature

दीपावली की रौनक में खलल, श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई एटीएम की दोनों मशीनें बन्द, खरीदारी करने पहुंचे लोग हुए मायूस

Nature

दीपावली की रौनक में खलल, श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित एसबीआई एटीएम की दोनों मशीनें बन्द, खरीदारी करने पहुंचे लोग हुए मायूस
समाचार गढ़, 20 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़।
दीपावली जैसे सबसे बड़े त्यौहार पर जब बाजारों में खरीदारी का माहौल चरम पर है, तब श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एटीएम लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है, मुख्य बाजार में स्थित इस एटीएम की दोनों मशीनें बन्द पड़ी हैं। मशीनों पर एटीएम बन्द का कागज चिपका हुआ है, जिससे नकदी निकालने पहुंचे ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। त्योहार के इस समय में नकदी की ज़रूरत सबसे अधिक होती है, लेकिन मशीनों के बंद रहने से आमजन को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। कई लोग बाजार में खरीदारी की योजना बनाकर पहुंचे थे, मगर एटीएम बन्द देखकर निराश लौट गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एटीएम अक्सर खराब रहता है, और त्योहारों के समय भी यह स्थिति बनी रहती है। बार-बार खराब रहने के कारण बैंक प्रबंधन के प्रति लोगों में रोष है। ग्राहकों का कहना है कि दीपावली पर बैंक बंद होने के बावजूद यदि एटीएम चालू रहते तो लोगों को राहत मिलती। अब ऐसे में नकदी की कमी के चलते खरीदारी पर भी असर पड़ रहा है। नगरवासियों ने बैंक प्रशासन से मांग की है कि एटीएम की मेंटेनेंस व्यवस्था में सुधार किया जाए ताकि त्योहारों और छुट्टियों के समय लोगों को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights