Nature Nature

डीजे संचालकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, डीजे संचालन की अनुमति दिलवाने की माँग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के डीजे संचालकों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण को लेकर बुधवार को विधायक लोक सेवा केन्द्र में क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा और प्रशासन द्वारा डीजे सीज करने की कार्रवाई रुकवाने की माँग की। डीजे यूनियन के तहसील अध्यक्ष हंसराज डेलू सहित सैंकड़ों डीजे संचालकों ने विधायक महिया को अवगत करवाया कि पिछले 10 दिनों से बीकानेर ज़िले के अंदर प्रशासन द्वारा डीजे ज़ब्त करने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे शादियों के सीज़न में डीजे संचालकों को भारी नुक़सान हो रहा है। डीजे संचालकों ने गाइडलाइंस जारी करके डीजे संचालन की अनुमति देने की माँग विधायक महिया से की। जिस पर विधायक गिरधारीलाल ने दूरभाष पर परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला से वार्ता करके डीजे संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा डीजे मालिकों के हितों के अनुरूप उचित गाइड लाइन जारी करने की बात कही। इसके अलावा बीकानेर ज़िले के प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता करके डीजे ज़ब्त करने की कार्रवाई रोकने और जल्द से जल्द उचित गाइडलाइन बनाकर डीजे के संचालन की अनुमति देने के निर्देश दिए।
बता दें कि मंगलवार रात्रि को भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के डीजे संचालकों ने सूडसर आवास पर विधायक महिया से मुलाक़ात करके अपनी समस्याओं से अवगत करवाया था।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights