Nature Nature

नाकाबंदी तोड़ भागे डोडा-पोस्त तस्कर, पुलिस पर हमला कर कार में लगाई आग, एक आरोपी दबोचा

Nature

नाकाबंदी तोड़ भागे डोडा-पोस्त तस्कर, पुलिस पर हमला कर कार में लगाई आग, एक आरोपी दबोचा

समाचार गढ़, 9 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में डोडा-पोस्त तस्करों और पुलिस के बीच रोमांचक पीछा देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, दंतौर पुलिस थाने की नाकाबंदी के दौरान कार सवार तस्करों ने पुलिस की रोकने की कोशिश को नाकाम करते हुए नाकाबंदी तोड़ दी और भागने लगे। इस दौरान तस्करों ने पुलिस वाहन को भी टक्कर मार दी, हालांकि SHO जेठाराम मेघवाल और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। भागने के बाद तस्करों ने चक 14 पीबी की रोही में अपनी स्विफ्ट कार को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में भारी मात्रा में अवैध डोडा-पोस्त भरा हुआ था। कार में आग लगाने के बाद तस्करों ने एक किसान की ढाणी से ट्रैक्टर छीनकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और दंतौर व खाजूवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तस्कर श्यामलाल को पकड़ लिया। मौके पर खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला, सीआई सुरेंद्र प्रजापत और दंतौर SHO जेठाराम मेघवाल सहित पुलिस बल मौजूद रहा। बीकानेर से पहुंची एफएसएल टीम ने आग लगी कार का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी श्यामलाल के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।

  • Related Posts

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    समाचार गढ़। फ्रांस ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून…

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights