Nature Nature

“खेत में मूंगफली… गिरदावरी में बिरानी”, श्रीडूंगरगढ़ में फसल रिपोर्टिंग में बड़ा खेल, विधायक ताराचंद ने खुद देखा किसानों का दर्द

Nature

“खेत में मूंगफली… गिरदावरी में बिरानी”, श्रीडूंगरगढ़ में फसल रिपोर्टिंग में बड़ा खेल, विधायक ताराचंद ने खुद देखा किसानों का दर्द

समाचार गढ़, 9 नवम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। फसलों की गिरदावरी में हो रही धांधलियों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मचा हड़कंप थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक ताराचंद सारस्वत खुद खेतों में उतर गए और किसानों से जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण में कई जगह गड़बड़ियां उजागर हुईं। खेत में मूंगफली लहलहा रही थी, लेकिन गिरदावरी में बिरानी और बंजर दर्ज की गई !

गांव बिग्गा की दिखनादी रोही में किसान राजू जाखड़ ने विधायक को बताया कि उसके खसरा नंबर 1092 में 19 बीघा में मूंगफली बोई गई थी, लेकिन पटवारी राकेश कड़वासरा ने रिकॉर्ड में बिरानी फसल दिखा दी। किसान ने आरोप लगाया कि सही गिरदावरी करवाने के लिए पटवारी ने 10 हजार रुपये की मांग की थी और रिश्वत नहीं देने पर रिपोर्ट बदल दी गई।

विधायक ने मौके पर खसरा नंबर 301 के 25 बीघा खेत का भी निरीक्षण किया। यहां भी हकीकत और रिकॉर्ड में बड़ा फर्क मिला — खेत में मूंगफली थी, पर गिरदावरी में बिरानी लिखी गई थी।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि “सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। जो अधिकारी या कर्मचारी किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही होगी, जरूरत पड़ी तो एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।”
विधायक ने किसानों से अपील की कि जिनकी गिरदावरी गलत हुई है, वे अपनी शिकायत तुरंत दर्ज करवाएं।

सूत्रों के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी तादादी में फर्जी गिरदावरी के मामले सामने आए हैं। सरकार ने भी इस पर सख्ती दिखाने के निर्देश दिए हैं। रविवार को विधायक ने कई खेतों का निरीक्षण किया, जिनमें ज्यादातर जगहों पर फसल वास्तविकता से अलग दर्ज की गई पाई गई । कहीं मूंगफली को बिरानी और कहीं बंजर बना दिया गया तो कहीं बिरानी व बंजर को मूंगफली दिखा दिया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights