Nature Nature

बस स्टैंड निर्माण के लिए दानदाता तैयार, वन विभाग की जमीन आवंटित कराने की मांग

Nature

समाचार गढ़, 14 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर)। कस्बे में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड की सुविधा न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए दानदाता द्वारा बस स्टैंड निर्माण की पेशकश की गई है, लेकिन इसके लिए वन विभाग की जमीन आवंटित कराना आवश्यक है।

लोक समता समिति के तुलसीराम चौरड़िया ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत को पत्र लिखकर इस दिशा में त्वरित कदम उठाने की मांग की है। समिति का कहना है कि कस्बे में घूमचक्कर (महावीर कीर्ति स्तंभ) पर यात्रियों को बस पकड़ने के लिए इधर-उधर खड़ा रहना पड़ता है। यहां न तो पानी, बैठने की व्यवस्था है और न ही शौचालय की सुविधा। बारिश के समय यह समस्या और विकराल हो जाती है।

समिति ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि यात्रियों के सड़क किनारे खड़े रहने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। दानदाता ने बस स्टैंड के निर्माण में आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी है, लेकिन इसके लिए वन विभाग की जमीन का आवंटन जरूरी है।

लोक समता समिति ने अपील की है कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घूमचक्कर स्थित वन विभाग की जमीन बस स्टैंड के लिए आवंटित की जाए और निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाया जाए। इससे न केवल यात्रियों की समस्याएं हल होंगी, बल्कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो सकेगी।

  • Related Posts

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जोधपुर में एक चौंकाने वाली जेबकतरी की घटना सामने आई है, जहां बैंक में लाइन में खड़े एक किसान युवक की जेब से महज 30…

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights