Nature Nature

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

Nature

समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026।

Kedarnath Dham: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को भैयादूज के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के इस खास पल का साक्षी बनने के लिए पांच हजार से अधिक श्रद्धालु केदारपुरी पहुंचे। इस दौरान पूरा धाम ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री केदार’ के जयकारों से गूंज उठा।

इस साल केदारनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के अनुसार, यात्रा सीजन के दौरान करीब 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

सुबह 3 बजे शुरू हुई कपाट बंद होने की प्रक्रिया

कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया बुधवार तड़के तीन बजे मंदिर खुलने के साथ शुरू हुई। सुबह पांच बजे से विशेष पूजा-अनुष्ठान किए गए। मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने धर्माधिकारी और वेदपाठियों की मौजूदगी में भगवान के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि स्वरूप दिया। इसके बाद शिवलिंग को स्थानीय फूलों, ब्रह्मकमल और भस्म से ढककर गर्भगृह के कपाट बंद किए गए।

इसके बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली को मंदिर परिसर में लाया गया। सुबह 8:30 बजे मुख्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

अब ऊखीमठ में होगी बाबा केदार की पूजा

कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुई। डोली का पहला पड़ाव रामपुर होगा। इसके बाद 12 नवंबर को गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर और 13 नवंबर को ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शीतकाल के दौरान यहीं भगवान केदारनाथ की पूजा-अर्चना होगी।

शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने की तैयारी

BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं, हक-हकूकधारियों, केदार सभा और श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दिशा-निर्देशों में इस साल चारधाम यात्रा ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। अब कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु सर्दियों में भी भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच सकें।

इस अवसर पर मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए दानदाताओं और ITBP की ओर से भंडारे भी आयोजित किए गए। आसपास की पहाड़ियों पर बर्फबारी के कारण धाम में कड़ाके की ठंड रही, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 नवंबर को केदारनाथ धाम के क्षेत्रपाल और रक्षक बाबा भैरवनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। कपाट बंद होने के अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस, ITBP और SDRF के अधिकारी-जवानों सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी…

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026। Kolkata Airport: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एअर इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

    अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights