Nature Nature

खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

Nature

समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खरगे के बयान पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस पर भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अपमान करने का आरोप लगाया। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता भारत और हिंदू विरोधी है।

‘दिवाली के लिए ईद शब्द कहां से आया?’

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, लेकिन राजनीति में बयानबाजी का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक से आते हैं, जहां कन्नड़ भाषा में त्योहार के लिए ‘उत्सव’ या ‘हब्बा’ शब्द इस्तेमाल होता है। ऐसे में दिवाली के लिए ‘ईद’ शब्द का इस्तेमाल क्यों किया गया?

त्रिवेदी ने इसे भारतीय धर्म और संस्कृति का अपमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान पार्टी की कथित भारत विरोधी और हिंदू विरोधी सोच को उजागर करते हैं।

अयोध्या में सपा के शक्ति प्रदर्शन पर भी हमला

बीजेपी सांसद ने समाजवादी पार्टी के 12 दिसंबर को अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन करने के ऐलान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन बीजेपी, उसकी विचारधारा और भारतीय समाज की एकता का होगा। त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि सपा नेताओं के पास वहां जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

‘अगले चुनाव तक जय श्रीराम बोलेंगे’

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय समाज की एकजुटता की ताकत अब दिखाई देने लगी है। उन्होंने दावा किया कि अगर समाज ने चुनाव में और मजबूती से एकता दिखाई तो जो नेता आज श्रीरामलला का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं, वे अगले चुनाव तक ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते नजर आएंगे।

  • Related Posts

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026। Kedarnath Dham: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को भैयादूज के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सुबह 8:30 बजे…

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    समाचार गढ़ 11 नवंबर 2026। Kolkata Airport: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई जाने वाली एअर इंडिया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस साल 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    खरगे के ‘खुशियों की ईद’ बयान पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले- कांग्रेस की मानसिकता हिंदू विरोधी

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    कोलकाता एयरपोर्ट पर हाईजैक की धमकी से हड़कंप, एअर इंडिया की फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट

    अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

    अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से मिला 1.25 करोड़ का गांजा; ओडिशा से बहराइच पहुंचनी थी खेप

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    लाल किला विस्फोट के बाद देशभर में बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार; 73 भगोड़े विदेश से लाए गए

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली

    व्यूज के लिए भारत को बदनाम करने की कोशिश? बांग्लादेश की बस्तियों को बता रहे दिल्ली
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights