Nature Nature

दहेज उत्पीड़न: विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Nature

समाचार गढ़, 3 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। नौसरिया की निवासी सरिता देवी ने मोमासर स्थित अपने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत के अनुसार, दहेज की मांग को लेकर उन्हें उत्पीड़ित किया गया और मारपीट की गई।

शिकायत के अनुसार, सरिता देवी की शादी के कुछ समय बाद ही उसकी सास, ननंद और पति ने उसे दहेज और नगदी के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। इसके चलते उसे कई बार शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। तीन साल पहले, गर्भवती होने के दौरान भी उसे मारपीट का शिकार होना पड़ा, जिससे उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई।

हाल ही में ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह घर के पास एक कच्ची झोपड़ी में रहने लगी। 24 जुलाई की रात को ससुराल वालों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इस दौरान उसके ससुर ने उसके सर पर पांव रखकर उसे बेहोश कर दिया। उसकी बहनों ने किसी तरह उसे बचाया।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एक कांस्टेबल ने सरिता को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। बीकानेर में इलाज के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस घटना की जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर मलकीयत सिंह को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights