Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास वार्ड 3 व 35 में पेयजल संकट, गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानी, चौरड़िया ने सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 18 मार्च। लोक समता समिति ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कस्बे के कालू बास वार्ड नंबर 3 व 35 में पेयजल आपूर्ति की खराब व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। समिति ने बताया कि इन क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से नियमित जल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समिति के महासचिव तुलसीराम चौरड़िया द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में कहा गया है कि वार्ड 3 में बाबूलाल सेवग व लालचंद माली के घर के आस-पास के घरों में 15 दिनों से पानी नहीं आया है, वहीं कुछ घरों में पानी बहुत कम मात्रा में आ रहा है। इसी तरह, वार्ड 35 शिवभगवान मालपानी घर के आस-पास का क्षेत्र में भी जल संकट गहराता जा रहा है। इन क्षेत्रों के लोगों को मजबूरन निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कालू बास अम्बेडकर कॉलोनी में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत देने के लिए अविलंब जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए तथा जिम्मेदार कर्मचारियों को समय पर और नियमित ड्यूटी देने के लिए पाबंद किया जाए।

  • Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा…

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    समाचार गढ़ 3 मार्च 2026।  इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और जंग की आशंकाओं का असर वैश्विक शेयर बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। एशियाई बाजारों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    खामेनेई के पत्नी की भी हुई मौत, हमले में हुई थी घायल, ईलाज के दौरान तोड़ा दम

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights