Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट, मोहल्लेवासियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 14 नवम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास के वार्ड 26 और 27 में पिछले एक सप्ताह से मोहल्लेवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र राठी के नेतृत्व में तहसीलदार कुलदीप सिंह मीणा को जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा गया है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि वार्ड में ड्रेनेज लाइन का कार्य चल रहा है, जिसके कारण पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पूरे मोहल्ले में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। इस संबंध में पीएचईडी के जेईएन को सूचना देने के बावजूद, जेईएन का कहना है कि यह पाइप लाइन नगर पालिका द्वारा डाली गई है और उसे नगर पालिका ही ठीक करवाएगी। वहीं, नगर पालिका के जिम्मेदार का कहना है कि जलदाय विभाग द्वारा जब कोई कार्य किया जाता है, तो नगर पालिका द्वारा बनाई गई सड़कों को तोड़ दिया जाता है, जिसकी मरम्मत पालिका को करनी पड़ती है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।सुशील कुमार डागा, गोपाल तापड़िया, चंद्रप्रकाश मूंधड़ा, मांगीलाल तापड़िया, सुदीप राठी, गोपाल मूंधड़ा आदि साथ रहे।

  • Related Posts

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    समाचार गढ़, 13 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे। साथ ही कहा कि परिवाद…

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    किसी भी विभाग में परिवाद 15 दिन से ऊपर लंबित ना रहे- निशांत जैन, जिला कलेक्टर

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights