Nature Nature

दम तोड़ रही फसलों को मिला जीवनदान, किसानों में खुशी की लहर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 22 अगस्त 2025।
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में लंबे अंतराल के बाद आखिरकार इंद्रदेव मेहरबान हुए और शुक्रवार को झमाझम बरसात ने किसानों को बड़ी राहत दी।

सातलेरा गांव में आसमान में छाई काली घटा ।कई गांवों में हुई अच्छी बरसात किसान हर्षाए ।

कई दिनों से बारिश नहीं होने तथा तेज गर्मी और उमस के कारण आमजन बेहाल थे, वहीं खेतों में खड़ी फसलें भी सूखकर दम तोड़ने लगी थीं। बारिश के अभाव में किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। ऐसे में शुक्रवार को हुई अच्छी बारिश ने मानो अमृत बरसाकर फसलों को नई जान दे दी।

श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा गांव में हुई अच्छी बरसात से फसलों को जीवनदान मिला। बनवारी लाल ज़वरिया
सातलेरा गांव की रोही में बादलों ने बरसाया अमृत।

ग्रामीणों के अनुसार आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ठुकरियासर, बिग्गा, जैसलसर और बाना गांवों में 7-8 अंगुल तक बारिश दर्ज की गई। वहीं सातलेरा गांव के पश्चिमी कांकड़ में लगभग 8 अंगुल और अन्य रोही क्षेत्रों में 3-4 अंगुल वर्षा हुई है।

बरसात के अभाव में दम तोड़ती फसलों के लिए डूबते को तिनके का सहारा साबित होगी अमृत रूपी बरसात।

किसानों ने बताया कि लंबे समय से पानी न मिलने के कारण फसलें बुरी तरह मुरझा गई थीं, लेकिन आज की बारिश उनके लिए संजीवनी बूटी साबित हुई है। खेतों में नई हरियाली लौटने की उम्मीद जगी है और भूमिपुत्रों के चेहरे खिल उठे हैं।

इंदपालसर हीरावतान में बारिश के कारण ठहरा पानी

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights