Nature Nature

पूनरासर हनुमान मेले की तैयारियां जोरों पर, एसडीएम शुभम शर्मा ने मीटिंग लेकर दिए पुख्ता व्यवस्थाओं के निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 22 अगस्त 2025, श्रीडूंगरगढ़।
पूनरासर धाम में 28 से 30 अगस्त तक लगने वाले वार्षिक मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर आज पूनरासर हनुमान मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई।

मीटिंग की अध्यक्षता एसडीएम शुभम शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

मीटिंग में ग्रामवासी, बारीदार पुजारी, ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी, ग्राम सेवक अशोक और ग्राम पंचायत प्रशासक प्रकाश नाथ सहित कई जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

एसडीएम शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, जलपान, चिकित्सा व आवासीय व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

इससे पहले श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट, पूनरासर (कोलकाता) के ट्रस्टी बजरंग पारीक, मोटु महराज, रमेश व्यास, सुभाष आचार्य और तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से यात्रियों के लिए आवश्यक सेवाओं की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं ताकि भक्तजन बाबा के दर्शन सुव्यवस्थित ढंग से कर सकें। मेले के दौरान सेरूणा थाना अधिकारी पवन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा।

श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट के पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को द्वारा नव पदस्थापित एसडीम शुभम शर्मा का का स्वागत किया गया।

Related Posts

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights