Nature Nature

ई-मित्र संचालक पर लग रहे हैं पैसे वसूलने और लापरवाही के आरोप, उपखण्ड अधिकारी से की गई कार्रवाई की मांग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 6 मई 2025
श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड कार्यालय को दिए गए एक लिखित आवेदन में वार्ड नं. 1 कालूबास निवासी तारासिंह पुत्र किशनलाल ओड ने स्थानीय ई-मित्र संचालक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं और उचित कार्रवाई की मांग की है।

तारासिंह के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी के आधार कार्ड में संशोधन के लिए 10 अप्रैल 2025 को श्री सिद्धि विनायक ई-मित्र सेवा केन्द्र में आवेदन किया था। इस दौरान संचालक द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली गई, बावजूद इसके दस्तावेज जानबूझकर अपलोड नहीं किए गए, जिससे उनकी बेटी का आधार कार्ड निरस्त हो गया।

बाद में उन्होंने पुनः 28 अप्रैल को दस्तावेज अपलोड करवाए और उस समय भी शुल्क लिया गया। तारासिंह ने बताया कि जब वह 5 मई को आधार कार्ड की प्रति लेने पहुंचे, तो संचालक सहीराम ने उनसे फिर से शुल्क लिया लेकिन आधार कार्ड की प्रिंट नहीं दी। पूछने पर बताया गया कि प्रिंटर खराब है, परंतु पैसे भी वापिस नहीं किए गए।

आवेदक का आरोप है कि ई-मित्र संचालक उन्हें बार-बार गुमराह कर रहा है और उसका व्यवहार भी अभद्र व दुर्भावनापूर्ण है। ऐसे में उन्होंने उपखण्ड अधिकारी से ई-मित्र संचालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Pakistan Hunger Crisis: पाकिस्तान में आर्थिक मुश्किलों के बीच खाद्य संकट भी गंभीर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता संगठन एक्शन अगेंस्ट हंगर की नई रिपोर्ट…

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

समाचार-गढ़ 18 अक्टूबर, 2026। Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। हादसे में 15 लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Rajasthan News: साइबर ठगी की रकम वापस दिलाने में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर, फिर भी करोड़ों की चपत

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights