Nature Nature

राजस्थान के टॉप-10 स्टार्टअप्स में शामिल ‘ईको भारत’

राजस्थान के टॉप-10 स्टार्टअप्स में शामिल ‘ईको भारत’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया सम्मानित, मिली 10 लाख की प्रोत्साहन राशि

Nature

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित नवाचार दिवस स्टार्टअप कॉन्क्लेव में राज्य सरकार द्वारा नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर के स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जोगाराम पटेल तथा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीकानेर के नवाचार आधारित स्टार्टअप “ईको भारत” को राजस्थान के टॉप-10 स्टार्टअप्स में चयनित किया गया। मुख्यमंत्री ने संस्थापक एवं सीईओ सम्पत सारस्वत बामनवाली को सम्मानित करते हुए 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

देशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर काम कर रहा है ‘ईको भारत’

‘ईको भारत’ सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में देशभर में अनूठा और प्रभावी कार्य कर रहा है। इसकी पहल को देखते हुए पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस वर्ष पूरे प्रदेश में इसे अनिवार्य कर दिया था।
वर्तमान में ‘ईको भारत’ 26 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है तथा कई राज्य सरकारें समय-समय पर इसके प्रयासों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

सीईओ सम्पत सारस्वत ने सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा—
“प्रदेश सरकार का यह कदम हमारे उत्साह को बढ़ाने वाला है। इससे हमारी टीम को नई ऊर्जा मिलेगी और हम सड़क सुरक्षा पर और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर पाएंगे।”

सड़क दुर्घटनाओं में तुरंत मदद पहुंचाने की अनोखी तकनीक

भारत में प्रतिदिन 474 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं में जा रही है
201वीं लॉ कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार, यदि दुर्घटना के पहले एक घंटे में उपचार मिल जाए तो 50% लोगों की जान बचाई जा सकती है

‘ईको भारत’ द्वारा विकसित स्मार्ट QR स्टिकर के माध्यम से—

  • मिनटों में परिजनों से संपर्क
  • नजदीकी एंबुलेंस व पुलिस को तुरंत सूचना
  • और यह सब बिना अपनी पहचान सार्वजनिक किए

इस तकनीक को देशभर में तेजी से स्वीकार किया जा रहा है।

333 स्टार्टअप्स को मिली 10.79 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के कुल 333 स्टार्टअप्स को 10.79 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। सरकार की इस पहल से स्टार्टअप जगत में उत्साह का माहौल है।

  • Related Posts

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में समाचार गढ़ 22 मार्च 2026 जयपुर। राजस्थान में Right to Education (RTE) के तहत निजी स्कूलों…

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में 31 लाख रूपए से अधिक रूपए हड़प लेने का मामला साईबर थाने में दर्ज हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights