Nature Nature

शिक्षा मंत्री ने किया ‘अपना तिरंगा अपना स्वाभिमान’ पोस्टर का विमोचन

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर, 31 जुलाई। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के पोस्टर ‘अपना तिरंगा अपना स्वाभिमान’ का रविवार को राजस्थान राज्य अभिलेखागार परिसर में विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक देशवासी में देश के प्रति सम्मान का भाव हो तथा अनेकता में एकता को साकार करे। इस दौरान उन्होंने ‘स्वतंत्रता संग्राम में समाचार पत्रों की भूमिका’ पुस्तक के कवर पेज का विमोचन भी किया। उन्होंने तिरंगे से जुड़े संस्मरण सुनाए। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के साक्षात्कार के अंश सुनाए गए। इस दौरान निदेशक महेंद्र खड़गावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री कल्ला सहित 150 से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन इतिहासकार प्रो. शिवकुमार भनोत ने किया।

  • Related Posts

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    समाचार गढ़ 1 अप्रैल 2026। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के समापन पर देर रात राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया गया। देर रात आई सूची मे…

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    देर रात बदले 65 आईएएस, अब बीकानेर कलेक्टर लगाया जैन को, पढें ख़बर विस्तार से

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights