Nature Nature

राजस्थान में ठंडी हवाओं का असर जारी, जल्द बढ़ेगा तापमान

Nature

समाचार गढ़ 7 मार्च 2025 राजस्थान में बीते कुछ दिनों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बरकरार है। सुबह और शाम के समय सर्दी का अहसास हो रहा है, जबकि दिन में धूप की तपिश भी ज्यादा प्रभावी नहीं हो रही। बीती रात राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान औसत से कम दर्ज किया गया, जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।

रात का तापमान औसत से कम

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान औसत से कम दर्ज किया गया। जयपुर में सामान्य रूप से मार्च महीने में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन बीती रात यह 14.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शेखावाटी अंचल में भी ठंड का असर जारी रहा, जहां सीकर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 9.7 डिग्री और फतेहपुर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के अन्य शहरों का तापमान

करौली में 8.4 डिग्री, संगरिया में 7.3 डिग्री, जालोर में 10.5 डिग्री, पाली में 8.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.4 डिग्री, धौलपुर में 10.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.8 डिग्री और बारां के अंता में 9.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ा

राज्य के पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहने के कारण दिन में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में रात का तापमान औसत से अधिक रहा, लेकिन कई स्थानों पर अब भी ठंड का प्रभाव देखने को मिल रहा है। बीती रात अजमेर में 13.8 डिग्री, कोटा में 15.0 डिग्री, डबोक में 12.3 डिग्री, डूंगरपुर में 14.7 डिग्री, बाड़मेर में 18.2 डिग्री, जैसलमेर में 17.0 डिग्री, जोधपुर में 13.2 डिग्री, फलोदी में 19.4 डिग्री, बीकानेर में 16.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 11.6 डिग्री, चूरू में 11.2 डिग्री, झुंझुनूं में 12.0 डिग्री और माउंट आबू में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और धीरे-धीरे गर्मी का असर तेज होगा।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights