Nature Nature

चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में, प्रत्याशी जुटे धुंआधार प्रचार में, आज यहाँ दिग्गजों की जनसभाएं व रोड शो

Nature

राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में है। ऐसे में कांग्रेस-भाजपा समेत सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। राजस्थान में गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों की जनसभाएं और रोड शो होंगे।

जानिए आज राजस्थान में कहां बड़ी सभाएं और रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : दोपहर 1.30 बजे राजसमंद के देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह रावत के समर्थन में जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री का करणी माता मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

गृह मंत्री अमित शाह : सुबह 11.30 बजे चित्तौड़गढ़
जिले के निंबाहेड़ा में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : सुबह 10.40 बजे जयपुर के झोटवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के समर्थन में रोड शो करेंगे। दोपहर 1 बजे धौलपुर के राजाखेड़ा पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी नीरजा शर्मा के समर्थन में जन सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाश

शिंदे और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी गुरुवार को सुबह 11 बजे जयपुर के हवामहल क्षेत्र में रोड शो करेंगे। दोपहर 2 बजे शाहपुरा के मनोहरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.10 बजे कोटपूतली में जनसभा करेंगे। इस दौरान अरुण चतुर्वेदी भी शिंदे के साथ रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान : सुबह 11.40 बजे
करौली के हिंडौन पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी जाटव के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1.50 बजे भरतपुर के नगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर 3.05 बजे भरतपुर के डीग में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

हनुमान बेनीवाल, चंद्रशेखर : नागौर सांसद और
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर पाली के बाली में गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रत्याशी शैलेश मोशलपुरिया के समर्थन में जनसभा करेंगे।

  • Related Posts

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

    खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

    ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights