Nature Nature

विद्युत निगम ने नए जीएसएस बनाने की स्वीकृति की जारी, ग्रामीणों को मिली सौगात

Nature

समाचार-गढ़, 17 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के गांव जालबसर में नवीन 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में विद्युत निगम ने नये जीएसएस बनाने को लेकर स्वीकृति जारी कर दी है। जिससे इस गांव में जीएसएस बनने से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीएसएस की स्वीकृति पर जालबसर गांव के ग्रामीणों व किसानों ने क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया का आभार व्यक्त किया है।
विधायक महिया ने बतााय कि जालबसर क्षेत्र के ग्रामीण लम्बे समय से नया जीएसएस बनवाने की मांग कर रहे थे। क्योंकि इस क्षेत्र में जीएसएस नहीं होने से उपभोक्ताओं को वोल्टेज व ट्रिपिंग की भयंकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर स्थानीय अधिकारियों से जीएसएस निर्माण से संबंधित रिपोर्ट एवं प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाये गये। जिस पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जोधपुर डिस्कॉम ने जालबसर में नये 33/11 केवी जीएसएस की स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक ने कहा कि अब इस जीएसएस के निर्माण हेतु भूमि आवंटन व टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि क्षेत्र के लोगों को बिजली समस्याओं से निजात मिल सकें। इस जीएसएस की स्वीकृति पर विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी का आभार जताया है।

  • Related Posts

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

    पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights