Nature Nature

विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 9 के विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं केक काटकर किया गया।

विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शाला अध्यापिका भगवती द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान रामनिवास धायल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों को मुँह मीठा करवाकर पारितोषिक प्रदान किए गए। साथ ही विद्यालय के समस्त अध्यापकगणों को भी पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

शाला अध्यापिकाएं सुधा व्यास, पूजा प्रजापत एवं कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने भी कक्षा 10 के विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शाला स्टाफ गोपीकिशन एवं प्रकाश छंगाणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और चरित्र निर्माण ही बच्चे के व्यक्तित्व विकास की मजबूत आधारशिला है।
शाला अध्यापिकाएं गोमती प्रजापत एवं भारती शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। अंत में संस्था प्रधान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

  • Related Posts

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव बीकानेर के सर्किट हाउस में सम्पन्न हुए। अब तक संघ की जिम्मेदारी भाजपा नेता महावीर रांका संभाल रहे थे, लेकिन…

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। बीकानेर प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद आरटीई के टाइम फ्रेम में बदलाव किया है। प्रदेश के निजी स्कूलों में आरटीई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे राज्यसभा सांसद, पढ़े पूरी खबर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    इजराइल-ईरान जंग का वैश्विक बाजारों पर बड़ा असर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights