Nature Nature

कर्मचारी 21 फरवरी को करेंगे विधानसभा का घेराव, कर्मचारी हितों को लेकर पदयात्रा जारी, सरकार कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करने को तैयार रहे- सेरड़िया

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 15 फरवरी 2023। 10 माह से लम्बित प्रधानाचार्य डीपीसी एवं कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर पिछले 30 दिनों से निदेशालय के आगे शांतिपूर्ण धरना दे रहे शिक्षाधिकारियों द्वारा 14 फरवरी को शुरू की गयी प्रधानाचार्य डीपीसी पदयात्रा पहले दिन बीकानेर से शुरू होकर श्रीडुँगरगढ पहुँची , शिक्षाधिकारीयों ने रात्रि विश्राम डुँगरगढ से एक किमी पहले सिद्व धर्मशाला में किया। गौरतलब हैं की प्रधानाचार्य डीपीसी को लेकर यह पदयात्रा 21 फरवरी को जयपुर पहुँचेगी और फिर वहाँ विधानसभा का घेराव किया जायेंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षाधिकारी चल रहे थे जिसमें महीला शिक्षाधिकारी भी सम्मिलित थी , रेसा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण गोदारा ने बताया की प्रधानाचार्य डीपीसी पिछले 10 माह से लम्बित हैं , इस हेतु परिषद द्वारा 12 जनवरी 2023 से लगातार निदेशालय के आगे शांतिपूर्ण धरना दिया गया लेकिन अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने पर 14 फरवरी से पदयात्रा प्रारम्भ की गयी जो 21 फरवरी को जयपुर पहुँचेगी ।।
कर्मचारी नेता सुशील सेरडिया ने बताया की इस सत्र में एक भी डीपीसी नहीं हुई हैं जिससे कर्मचारियों में निराशा का भाव हैं साथ ही आगामी दिनो में बोर्ड परीक्षा भी हैं और शिक्षाधिकारी अपनी वाजिब माँगों के लिए सड़को पर हैं जो अच्छी स्थिति नहीं हैं , सरकार को तुरन्त डीपीसी करनी चाहिए ताकि छात्रों के अध्ययन में किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं आएं । मांगें नहीं मानने की स्थिति में सरकार को कर्मचारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा । 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे श्री डूंगरगढ़ से सुबह सैंकड़ों कर्मचारियों की पदयात्रा को शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत, ईश्वरराम गरुवा,कर्मचारी नेता सुशील सेरडिया, देवीसिंह पुरोहित, हंसराज गोदारा, मोहनलाल ज्याणी, कैलाश सिहाग आदि ने हरी झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया।

  • Related Posts

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights