Nature Nature

अमीर पट्टी गली से हटेगा अतिक्रमण, सोमवार तक नहीं हटे टेबल-पाटे, चौकियां तो होगी कार्रवाई

Nature

समाचार गढ़, 7 मार्च, श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, शहरों और कस्बों के मुख्य बाजारों में तय सीमा से बाहर फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत स्थानीय प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगरपालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर अमीर पट्टी गली पहुंचे और दुकानदारों को तय सीमा में ही सामान रखने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने दुकानदारों को समझाइश दी कि यदि वे तय सीमा का उल्लंघन कर सड़क पर टेबल-पाटे या अन्य सामान लगाते हैं, तो यह अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनता है। साथ ही, उन्होंने तय सीमा के बाहर बनी चौकियों और पाटों को हटाने के निर्देश दिए।

सोमवार तक नहीं हटे तो पालिका करेगी कार्रवाई

स्वास्थ्य निरीक्षक ने स्पष्ट कर दिया कि यदि सोमवार से पहले अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पालिका खुद इसे हटाने की कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी कस्बे के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई जा चुकी है, लेकिन कुछ दुकानदार फिर से सड़क पर सामान फैलाने लगे हैं। अब प्रशासन इस पर सख्ती बरतते हुए दोबारा कार्रवाई के मूड में है। गुर्जर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप बाजारों को व्यवस्थित और सुचारू बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा मजबूरन पालिका को कार्रवाई करनी होगी।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights