Nature Nature

श्रीडूंगरगढ विकास समिति की कार्यकारिणी का गठन हुआ। शिक्षाविद रजनीश कौशिक अध्यक्ष मनोनीत

Nature

समाचार गढ़ 11 अगस्त 2024 श्रीडूंगरगढ़ रविवार को श्रीडूंगरगढ विकास समिति की बैठक राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से शिक्षाविद रजनीश कौशिक को अध्यक्ष बनाया गया जबकि समिति के दो उपाध्यक्ष घनश्यामदास स्वामी तथा आनंद जोशी को बनाया गया। मंत्री राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष तरुण गुसांई, मीडिया प्रभारी अशोक पारीक चुने गए, वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में एडवोकेट मोहनलाल सोनी, एडवोकेट दीपिका करनाणी, मदन सोनी, प्रदीप पुगलिया, शूरवीर मोदी, महावीर सारस्वत, आनंद मारू, अनमोल मोदी, मनोज डागा, राजेन्द्र स्वामी, हरि सिखवाल को चुना गया वहीं संरक्षक तोलाराम मारू, चेतन स्वामी को बनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नव मनोनीत अध्यक्ष रजनीश कौशिक ने कहा कि यह संस्था शहर का विकास तो कराएगी ही, साथ ही विनाश करनेवाले तत्वों पर रोक भी लगाएगी। संस्था जनकल्याण के सभी मुद्दों पर सजग होकर कार्य करेगी और करवाएगी। ऐसी एक संस्था की इस शहर को बहुत आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सहयोगी संस्था आपणो गांव सेवा समिति की भांति कार्य करके दिखाने हैं। ईश्वर ने हमें इस संस्था के गठन को प्रेरित किया है। एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने कहा कि हमें राजनीति से अलग होकर संस्था के उद्देश्यों पर एकजुट होकर कार्य करने हैं। संस्थाओं को चलाना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, पर हमें इस चुनौती को स्वीकार कर कार्य करने हैं।
प्रारंभ में संस्था के संरक्षक डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि हमें इस संस्था के माध्यम से दीर्घ आयामी सोच के साथ क्रियान्वयन में लगना है। हमारा किसी भी राजनीतिक दल से विरोध नहीं है किन्तु नगर हित के आवश्यक कार्यों का क्रियान्वयन आखिर कितने वर्षों तक टाला जाएगा? विकास समिति के मंत्री राजेश शर्मा ने उपस्थित गणमान्य जनों का आभार ज्ञापित किया। सामान्य सदस्यों के लिए सदस्य शुल्क नियत किया गया तथा संस्था का शीघ्र पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक आगामी रविवार को होगी।

Related Posts

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदनराज्य के शिक्षा मंत्री ने बताया प्रेरणास्त्रोत, बधाई देते हुए की प्रगति की कामना।समाचारगढ 1 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे का…

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार के लिए जुलाई का महीना बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी में 2.2% और सेंसेक्स में 2.1% की बढ़त दर्ज की गई। मजबूत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights