Nature Nature

बिग-बर्ड डे पर विशेषज्ञों ने की बर्ड काउंटिंग एवं इको ट्रेल

Nature

बिग-बर्ड डे पर विशेषज्ञों ने की बर्ड काउंटिंग एवं इको ट्रेल, उदयपुर, जयपुर, डूंगरपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व जोधपुर में हुई पक्षी गणना

समाचार गढ़। पक्षियों व वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कार्यरत डब्ल्यू. डब्ल्यू. एफ-इण्डिया द्वारा ‘बिग बर्ड डे‘ के मौके पर प्रदेश के 6 जिलों के 8 अलग-अलग स्थानों पर पक्षी गणना का कार्य किया गया।
डब्ल्यू डब्ल्यू एफ-इंडिया के उदयपुर संभाग प्रभारी अरूण सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष मनाएं जाने वाले इस ‘बिग बर्ड डे बर्ड काउंट’ के तहत इस बार कई शहरो में पक्षी गणना करते हुए पक्षियों के संबंध में जानकारी संकलित की गई।
इस असवर पर उदयपुर फतेहसागर एवम रानी रोड में पक्षी विशेषज्ञ विनय दवे, शरद अग्रवाल, हितेश श्रीमाल एवम पक्षी प्रेमी दीपक कालरा, शफीक अहमद, मंजरी आर्या, नवल शाह एवम टीम सदस्यो द्वारा 84 प्रजातियों के पक्षियों की गणना की गई। वहीं जोधपुर मे ओल्वी पौंड पर 60 प्रजातियां एवम जयपुर मे बढ़केड़ा मे 41 पक्षी प्रजातियां की चेक लिस्ट डॉ. रेणु कोहली सहायक निर्देशक कॉलेज शिक्षा जोधपुर द्वारा तैयार की गई। राजसमंद के इरिगेशन गार्डन मे हिमांशु सिंह, नरेंद्र पालीवाल व नारायण सिंह द्वारा इस मौके पर 54 पक्षियों की प्रजातियों को चेकलिस्ट में दर्ज किया गया।
चित्तौड़गढ़ में भूपालसागर पर उज्ज्वल दाधीच एवम टीम द्वारा 32 एवम बडवाई तलाब पर भेरू लाल श्रीमाली, ओम प्रकाश श्रीमाली की टीम ने 20 प्रजातियो को लिस्ट में अंकित किया गया।
डूंगरपुर सागवाड़ा मे राजकीय वीर बाला कालीबाई परिसर में मुकेश पंवार, वेनिका पंवार एवम पंकज स्वर्णकार एवम टीम द्वारा 34 प्रजातियो को लिस्ट में अंकित किया गया।
इस दौरान यहाँ पर बड़ी संख्या में स्थानीय और प्रवासी पक्षियों में ब्लैक टैल्ड गॉडविट, गार्गने, कॉमन कूट, कॉमन टील, कॉम्ब डक, गढ़वाल, कॉमन स्नाइप, लिटिल रिंग प्लोवर, ब्लैक विंग स्टिल्ट, स्पोट बिल्ड डक, वाइट थ्रोट, पाईड किंगफिशर, रिवर टर्न, हेरॉन, ओपन बिल स्टोर्क, कोरमोररेंट, लेसर व्हिस्टलिंग डक, ग्रे हैडेड स्वाम्प हेन, वाइट नेप्पड़ टिट, वाइट थ्रोटेड किंगफिशर, कॉपरस्मिथ बारबेट, इंडियन ग्रे हॉर्नबिल, ताइगा फ्लाईकैचर व स्मॉल मिनिवेट जेसी प्रजातियों को देखा गया ।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights