Nature Nature

गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज का मेला एवं विशाल जागरण 14 को, रीड़ी में विशाल घोड़ी का अनावरण 12 को, तैयारियां जोरों पर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 4 अक्टूबर 2024। गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट श्री डूंगरगढ़ मुख्यालय से 15 किमी दूर बिग्गा एवं सातलेरा से दो किमी दूर रोही स्थित जाखड़ समुदाय के कुल देवता एवं गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर असोज माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी को लगने वाला दो दिवसीय विशाल मेला एवं विशाल रात्रि जागरण 14 अक्टूबर वार सोमवार को होगा ।धड़ देवली धाम पर 14 को रात्रि विशाल जागरण होगा तथा 15 को विशाल मेला भरेगा ।दो दिवसीय मेले के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विशाल जागरण में वीर बिग्गाजी महाराज के भजनों की भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी सहित सिंगर संदीप मालिया ,सुखवीर बांगड़वा,बाल कलाकार अशु बांगड़वा, सिंगर संदीप , शायन बांगड़वा द्वारा अपनी सुरीली आवाज से भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी।दो दिवसीय मेले को लेकर शौर्यपीठ धड़ देवली धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।दो दिवसीय मेले में देश के कोने कोने से वीर बिग्गाजी महाराज के भक्त पैदल एवं वाहनों से पहुंच कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे ।मेले को देखते हुए वीर बिग्गाजी सेवा वाहिनी एवं वीर बिग्गाजी सेवा दल के कार्यकर्ता मुस्तैदी के साथ जुट गए हैं।इसी दिन वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली धाम रीड़ी में भी रात्रि विशाल जागरण होगा तथा मेला भरेगा।दोनो ही जगह मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।रीड़ी में आयोजित रात्रि विशाल जागरण में गजेंद्र अजमेरा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।वहीं रीड़ी गांव में वीर बिग्गाजी महाराज की शीश देवली धाम पर 12 अक्टूबर को दशहरे के दिन गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की विशाल घोड़ी का अनावरण किया जाएगा ।इसी दिन हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है।यहां नवयुवक मेला कमेटी द्वारा 13 दिवसीय आयोजन संगीतमय रामकथा एवं नानीबाई का मायरा के साथ शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    समाचार गढ़। बीकानेर जिले में एक टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात घटी है। जानकारी के अनुसार घटना के समय टैक्सी में 8 महिला-पुरूष सवार थे। घटना श्रीकोलायत थाना…

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    समाचार गढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार को मौसम विभाग ने 4 जिलों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    सिक्किम टनल हादसा: 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 की तलाश जारी; मीथेन गैस से बचाव अभियान बना चुनौती

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR दर्ज, पश्चिम बंगाल से CRPF के 2000 जवान बुलाए दिल्ली

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights