Nature Nature

शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु करेंगे पूनरासर हनुमान जी के दर्शन, पवन पुत्र सेवा समिति लगाएगी भंडारा

Nature

समाचार गढ़, 4 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। शरद पूर्णिमा के अवसर पर हर साल की तरह इस वर्ष भी पूनरासर हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रीडूंगरगढ़, सरदारशहर, मोमासर, आडसर, गुंसाईसर, कालू, डेलवां, बिंजासर और आसपास के गाँवों से हजारों श्रद्धालु पैदल यात्रा पर निकलेंगे। इस विशेष दिन पर श्रद्धालु पूनरासर बाबा के दरबार में पैदल पहुँचकर दर्शन करते हैं और बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा के दिन 16 अक्टूबर को पवनपुत्र सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। लेकिन इस बार स्थान में परिवर्तन करते हुए समिति ने खाखी धाम (थेह) से 1 किलोमीटर आगे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा दल के कार्यकर्ता अपनी सेवा देंगे। सुबह 6 बजे से रात 1 बजे तक चलने वाली इस सेवा में पैदल यात्रियों के लिए भोजन, चाय, कॉफी, पानी, और मेडिकल सेवाओं की समुचित व्यवस्था रहेगी।

पवनपुत्र सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, कई अन्य समितियों द्वारा भी रास्ते में चाय-नाश्ते, पानी, और विश्राम की व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि पैदल यात्रियों की यात्रा सरल और सुगम हो सके। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं और पूनरासर बाबा के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Posts

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। इस्लामाबाद। दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन से पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बलूच नेता मीर यार ने BRICS के…

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में सरकार की डिजिटल सेवाओं और संचार रणनीति को लेकर दो अहम निर्देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

बीकानेर में BJP विधायक का मतदान कार्मिक से विवाद, कार से उतरकर पीछे दौड़े

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights