Nature Nature

तेज हवा और रात की बूंदाबांदी से सहमे किसान, फसल पर मंडराया संकट; 20 मार्च से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज – देखें फोटो

Nature

श्रीडूंगरगढ़। मौसम में आए अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार रात करीब 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में तेज हवा के साथ एकाएक हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बिना किसी गड़गड़ाहट या बिजली की चमक के आई इस बारिश ने किसानों को ओलावृष्टि की आशंका से डरा दिया।

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में रविवार रात को तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी।

किसानों ने बताया कि इस समय फसलें पूरी पक चुकी हैं और अगेती फसलों की कटाई भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में बारिश या ओलावृष्टि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। क्षेत्र में सरसों, ईसबगोल जैसी फसलों की कटाई प्रारंभ हो गई है, जिससे मजदूरों की मांग भी तेजी से बढ़ी है।

श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में एक खेत में ईसबगोल की फसल काटता किसान परिवार ।फोटो ओम मेहरा

रात की बूंदाबांदी के बाद सोमवार सुबह मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

20 मार्च से फिर करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से राजस्थान में मौसम फिर बदल सकता है। उत्तरी-पूर्वी जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, 19 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान सामान्य बना रहेगा।

हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेशवासियों को गर्मी से कुछ राहत दी है। श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।

Related Posts

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights