Nature Nature

डीएपी संकट से जूझ रहे किसान, समितियों पर लंबी कतारें, किसान सभा ने सरकार को दी चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, 12 अक्टूबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। रबी फसलों की बुआई के बीच क्षेत्र के किसान इन दिनों डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने से किसानों में भारी आक्रोश है। सुबह-सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर समितियों पर पहुंचने वाले किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि खेत तैयार हैं, लेकिन खाद की अनुपलब्धता ने बुआई पर ही ब्रेक लगा दिया है।

इस गंभीर स्थिति को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। संगठन के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने कहा कि “खाद वितरण में सरकार की नाकामी और प्रशासनिक लापरवाही ने किसानों को संकट में डाल दिया है। बुआई का अहम समय गुजर रहा है, लेकिन समितियों पर खाद नहीं है — यह सरकार की नीतिगत विफलता है।”

महिया ने चेताया कि अगर तुरंत डीएपी की आपूर्ति नहीं की गई तो किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। किसान सभा के तहसील अध्यक्ष भंवरलाल भुवाल, सचिव राजेंद्र जाखड़, उपाध्यक्ष दौलतराम मेघवाल और प्रवक्ता शेखर रैगर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि “डीएपी की किल्लत दूर नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।”

  • Related Posts

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। भगवान राम की कृपा से ऋषि गौतम की पत्नी अहिल्या पत्थर की शिला से पुन: मानव रूप में मुक्त हुई। राम के चरण स्पर्श पाकर…

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    समाचार गढ़ 12 अप्रैल 2026। सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    लिखमादेसर में भक्ति की बयार, राम कथा में उमड़ा जनसैलाब, अहिल्या उद्धार प्रसंग से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights