Nature Nature

वोल्टेज समस्या पर किसानों ने किया प्रदर्शन, समाधान की मांग

Nature

वोल्टेज समस्या पर किसानों ने किया प्रदर्शन, समाधान की मांग
श्रीडूंगरगढ़, 13 जून 2025। गांव मोमासर की अगुणी रोही के किसानों ने बिजली सप्लाई में वोल्टेज गिरने की समस्या पर ऊर्जा विभाग का घेराव किया और जल्द सुधार की मांग की।

किसानों ने बताया किया कि थामड़ा सेकंड फीडर की सप्लाई पहले मोमासर जीएसएस से थी, पर बाद में इसे बनियाजोहड़ जीएसएस पर शिफ्ट किया गया। नए जीएसएस पर अधिक संख्या में ट्यूबवेल होने की वजह से वोल्टेज प्रभावित हुआ, जिसका असर खेत की सिंचाई पर भी पड़ा है। किसानों ने चेतावनी दी कृ अगर वोल्टेज सुधार नहीं किया गया तो भीषण गर्मी के मध्य मूंगफली सहित अन्य फसलों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

किसानों ने विभाग से या तो थामड़ा सेकंड फीडर की सप्लाई पहले की तरह मोमासर जीएसएस पर शिफ्ट करने या फिर बनियाजोहड़ जीएसएस पर एक नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने किया, जिन्होंने ऊर्जा विभाग पर किसानों की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान अशोक सारण, श्रीचंद जाट, सांवरमल सारण, धर्मपाल सिहाग, मालाराम प्रजापत, कालूराम सिंवल, मालाराम पूनियां, मोहनलाल सिवंल, श्रवण मेघवाल, भंवरलाल, श्रवणसिंह, भागीरथ गोदारा, हरिराम, दानाराम, हरिराम सिंवल, ओमप्रकाश, हीराराम, बीरबल भामूं, मोहन घिंटाला, ताराचंद, कालूराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन भी दिया।

Related Posts

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights