Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़: ट्रोमा केंद्र की मांग पर 16 जून को होगा जन आक्रोश मार्च

Nature

समाचार गढ़,  13 जून 2025। ट्रोमा केंद्र निर्माण संघर्ष समिति की अगुवाई में 16 जून को जन आक्रोश मार्च का आयोजन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया करेंगे।

समिति के सदस्य भीषण गर्मी — 48 डिग्री तक पहुंच रहे पारा — की परवाह किए बिना गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं, ताकि अधिक लोगों तक संदेश पहुंच सके। साथ ही हर गांव में ट्रोमा केंद्र की जरूरत पर जनजागृति फैलाकर लोगों का समर्थन मांगा जा रहा है।

अखिल भारतीय किसान सभा ने भी पत्रक वितरित किए हैं, जिसके तहत लोगों से अधिक संख्या में मार्च में शामिल होकर ट्रोमा केंद्र निर्माण की मांग बुलंद करने का आह्वान किया गया है।

गुरुवार को किसान सभा ने लिखमादेसर, लालासर सत्तासर, मोमासर, आडसर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, लाखनसर, उदासर चारणान, जालबसर, बीरमसर, उदरासर व ढोलिया सहित अनेक गांवों का दौरा किया। इस दौरान नेता मुकेश ज्याणी, कॉमरेड गिरधारीलाल जाखड़, भोमाराम जाखड़, कुमाराम जाट, गौरक्षक बाबूलाल चौधरी, कांग्रेस नेता संतोष गोदारा सहित अन्य लोगों ने जनसंपर्क किया।

गांवों की युवा टोलियों ने भी साफ किया किया कि ट्रोमा केंद्र निर्माण न होने पर लोगों में भारी असंतोष है, साथ ही हर व्यक्ति जन आक्रोश मार्च में साथ होकर एकजुट होने का संदेश दे रहा है.

Related Posts

600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह भारत का 600वां…

NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि NEET की प्रश्नपत्र सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों वाली है और इसमें सेंध लगाना बेहद मुश्किल है। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights