Nature Nature

किसानों ने किया खेतो की ओर रुख ,बाजरे का बिजान हुआ

Nature

किसानों ने किया खेतो की ओर रुख ,बाजरे का बिजान हुआ शुरू बरसात होने के साथ ही गूंजने लगा लाग्यो लाग्यो जेठ आषाढ़ कंवर तेजा रे………..

समाचार-गढ़, 25 मई 2023। जेठ महीने में बरसात होने से किसानों की खुशियों के चार चांद लग गए है।पिछले कई दिनों से गर्मी ने पसीना छुड़ा रखा था।बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर तक आसमान बादलों से ढक गया ।दोपहर तीन बजने के साथ ही काले बादलों ने गर्मी को धोते हुए पानी बरसाना शुरू कर दिया । तेज हवा के झोंके के साथ शुरू हुआ बरसात का दौर चल पड़ा ।कभी धीरे तो कभी तेज जो रात ग्यारह बजे तक चलता रहा। गुरुवार अलसुबह फिर से बरसात का दौर शुरू हुआ जो दस बजे तक चलता रहा।इस दौरान श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवो में आठ अंगुल से लेकर पंद्रह अंगुल तक बरसात हुई ।बरसात होने के साथ ही किसानों ने कृषि औजारों के साथ खेतो की ओर रुख कर लिया है।किसान खेतों में सुड़ करने सहित खेतो की साफ सफाई तथा बाजरे का बिजान करने में जुट गए हैं।

किसानों का कहना है कि जेठ महीने में बरसात होने से बाजरे की अच्छी फसल की उम्मीद है।आज जैसे ही बरसात का दौर थमा वैसे ही किसानों ने खेतो की तरफ रुख कर लिया। जेठ महीने में बरसात होने से खेतो मे लाग्यों लाग्यो जेठ आषाढ़ कंवर तेजा रे जैसे लोक गीतों की स्वर लहरियां सुनाई देती नजर आने लगी है।
हालांकि मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही अलर्ट जारी कर बरसात एवं आंधी का यलो अलर्ट कर दिया था।मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ।हालांकि अभी भी मौसम साफ नही हुआ है आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं।

बरसात से सिंचित खेती करने वाले किसानों को भी भरपूर फायदा मिलेगा ।सिंचित खेती करने वाले किसान मामराज जाखड़ ने बताया कि अभी मूंगफली का बिजान चल रहा है तथा कई किसानों ने 10 से 15 दिन पूर्व ही मूंगफली का बिजान कर दिया था अब अच्छी बरसात होने से पूर्व मे बोई हुई मूंगफली को जीवनदान मिल गया है।वहीं अब बोई जा रही मूंगफली को भी भरपूर फायदा मिलेगा।

जेठ महीने में पहली अच्छी बरसात होने से भूमि पुत्र खुश नजर आने लगे हैं सातलेरा गांव में एक खेत में बाजरे का बिजान करता किसान। फोटो योगेश कुमार सारस्वत
गुरुवार सुबह भी काले बादलों ने पानी बरसाते हुए किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। फोटो गौरीशंकर तावनिया
  • Related Posts

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights