Nature Nature

जांच करने गई महिला पुलिसकर्मियों पर पिटबुल से हमला, हेड कॉन्स्टेबल घायल

Nature

समाचार गढ़ 11 मार्च 2026, बीकानेर। शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां जांच के लिए पहुंची दो महिला पुलिसकर्मियों पर पिटबुल कुत्ता छोड़कर हमला करवाने का आरोप लगा है। हमले में एक हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गईं। घटना 2 मार्च को जयनारायण व्यास कॉलोनी (JNVC) थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर में हुई, जबकि पीड़ित पुलिसकर्मी ने 10 मार्च को मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, एएसआई शारदा और महिला हेड कॉन्स्टेबल माली जाखड़ एक मामले की जांच के सिलसिले में चाणक्य नगर निवासी मनीषा मोदी के घर पहुंची थीं। आरोप है कि इसी दौरान मकान मालकिन ने अपने पिटबुल कुत्ते को छोड़ दिया, जिसने बाहर आते ही माली जाखड़ पर हमला कर दिया।

कुत्ते ने हेड कॉन्स्टेबल के हाथ और पैर पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। साथ मौजूद एएसआई शारदा ने किसी तरह उन्हें बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

हमले के बाद घर के अंदर बंद हो गईं मां-बेटी
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कुत्ता छोड़ने के बाद मकान मालकिन और उसकी बेटी घर के अंदर चली गईं और खुद को बंद कर लिया। पीड़ित पुलिसकर्मी का कहना है कि यह हमला जान से मारने की नीयत से करवाया गया, जिससे सरकारी काम में भी बाधा उत्पन्न हुई।

इलाज के बाद गांव गई घायल पुलिसकर्मी
मामले की जांच कर रहे एएसआई पूर्णाराम के अनुसार, घायल हेड कॉन्स्टेबल इलाज के बाद फिलहाल अपने गांव चली गई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य तनाव के बीच…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    समाचार गढ़ 30 मार्च 2026। बीकानेर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। यह हादसा नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर गांव के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    स्पेन का बड़ा फैसला: ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान से दूरी, एयरस्पेस बंद

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी, जोधपुर की जिला कोर्ट को मिली धमकी

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर RUB कार्य: 9-10 मई को 18 ट्रेनें प्रभावित

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर

    पंचायत–निकाय चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट की डेडलाइन टूटना तय, OBC आयोग का कार्यकाल भी खत्म होने की कगार पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights