Nature Nature

बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम का पांचवा दिन सम्पन्न, 201 से 243 तक के बीएलओ हुए प्रशिक्षित

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 15 जुलाई 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार मंगलवार को पंचायत समिति सभागार श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम के पंचम दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ श्रीमती उमा मित्तल ने की।

प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग तहसीलदार श्री कुलदीप सिंह एवं नायब तहसीलदार (निर्वाचन) श्री रमेश सिंह चौहान द्वारा की गई।
इस प्रशिक्षण सत्र में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के भाग संख्या 201 से 243 तक के बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में बीएलओ को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फार्म संख्या 6, 6क, 7 एवं 8 भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए बीएलओ ऐप एवं बीएचए ऐप की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया गया।

प्रशिक्षण के पश्चात बीएलओ का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया गया।
एएलएमटी श्री मनीष कुमार सैनी, श्री नौरतमल शर्मा, श्री सहीराम भामू, श्री पवन कुमार माली एवं श्री श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

बीएलओ रजिस्ट्रेशन, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं का समन्वय श्री ओम प्रकाश द्वारा किया गया।

Related Posts

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights